चंडीगढ़ः पंजाब के लोगों को सीएम भगवंत मान एक और बड़ी राहत देने जा रहे है। बताया जा रहा है कि दो दिन बाद पटियाला-राजपुरा हाईवे पर धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा बंद हो सकता है। बता दें कि अब तक मान सरकार ने राज्य के 8 टोल प्लाजा को बंद कर दिए। इन टोल प्लाजा को बंद किए जाने से उन हाईवे से होकर गुजरने वाले राहगीरों को बड़ा फायदा हो रहा है। मुख्यमंत्री भगंवत मान ने टोल प्लाजा को बंद किया।
टोल प्लाजा को बंद किए जाने पर मुख्यंत्री ने कहा कि राज्य में किराए पर सड़क का युग समाप्त हो रहा। राज्य की पहले की सरकार पर हमला करते हुए सीएम मान ने कहा कि कांग्रेस और अकालियों ने टोल एजेंसियों के साथ सांठगांठ कर लोगों की मेहनत की कमाई हड़प रहे थे। आज इन्हें बंद कर दिया गया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आठ टोल प्लाजा बंद करने के बाद कहा कि इससे आम लोगों के रोजाना 10.12 लाख रुपये की बचत होगी।
