Punjab Govt
HomePunjabLudhianaPunjab: Love Marriage से नाराज ससुराल पक्ष पर लगे गैंगरेप के आरोप,...

Punjab: Love Marriage से नाराज ससुराल पक्ष पर लगे गैंगरेप के आरोप, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः शहर की टिब्बा पुलिस स्टेशन से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है जहां एक परिवार के चार सदस्यों ने एक विधवा महिला के घर में घुसकर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। इस वारदात को अंजाम देने की वजह यह बताई जा रही है कि महिला के भाई ने आरोपी की बेटी के साथ भागकर शादी कर ली थी।

मिली जानकार के अनुसार आरोपी उत्तर प्रदेश से लुधियाना आए थे और यहां आकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और फिर वहां से भाग गए। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने भागने से पहले एक वीडियो भी बनाया था। यह सारी घटना 1 मई की बताई जा रही है, जिसके बाद महिला ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई। यहां यह भी बता दें कि पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद एक टीम यूपी भी भेजी है और जांच के लिए कहा है।

इस मामले में जानकारी देते हुए लुधियाना के ज्वाइंट कमिश्नर ने कहा हमें एक शिकायत मिली है जिसमें एक औरत ने कुछ लोगों पर गैंगरेप के आरोप लगाए हैं। महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि यह घटना मई 2023 की है। हमने इस शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है हम अभी इस मामले की जांच कर रहै हैं।  इस मामले में पुलिस ने धारा 376 डी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -