- Advertisement -
HomeHimachalपंजाबः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया CM मान का विरोध

पंजाबः आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और किसानों ने किया CM मान का विरोध

संगरूर: जिले के धुरी में आज पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान के आने को लेकर आज गन्‍ना काश्तकारों किसानों द्वारा अपने गन्ने की बकाया राशि लेने के लिए विरोध प्रदर्शन किया गया। शुगर मिल की तरफ गन्ना किसानों का 19 करोड़ रुपये बकाया है। इसकी अदायगी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। किसानों ने कहा कि मुख्‍यमंत्री भगवंत मान चुनावों से पहले उनका हक दिलाने की बात कर रहे थे। अब उनको बकाया पैसे नहीं मिल रहे हैं, जिसके चलते उन्‍हें विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है। बड़ी गिनती में किसानों को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

वहीं आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब की अगवाई में आंगनबाड़ी यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान के काफिले के समक्ष नारेबाजी की गई। पंजाब भर से आज आंगनबाड़ी मुलाजिम मुख्यमंत्री आवास के समक्ष रोष प्रदर्शन करने पहुंचे। जहां से धूरी के लिए निकलते समय मुख्यमंत्री के काफिले के समक्ष नारेबाजी करने की कोशिश की। इसके उपरांत मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचाने की कोशिश करती आंगनबाड़ी मुलाजिम तथा पुलिस के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -

You cannot copy content of this page