फिरोजपुरः शहर के प्रीत नगर के पास दिन दहाड़े सेंटरो कार सवार चार हुडदंग बाजो ने रास्ते में खड़े कई एक्टिवा और मोटरसाइकिल कुचलते हुए वहां से फरार हो गए। गनीमत यह रही के इस घटना के दौरान दोपहिया वाहनों के ऊपर कोई भी व्यक्ति, बच्चे या महिला मौजूद नहीं था। जिस तरह हुड़दंगबाजों ने कारनामा किया है ऐसे में कोई वाहन पर होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।
गौर हो कि यह घटना उस समय की है, जब स्कूलों में से बच्चों को छुट्टी होती है और इसी रास्ते में काफी भीड़ होती है। दरअसल, अधिकतर स्कूली बच्चे इस रास्ते से ही गुजरते हैं। वहां जिन लोगों के वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द इन हुड़दंग बाजो को अपनी गिरफ्त में ले और बनती कार्रवाई करें। उनका कहना है कि आज एक बड़े हादसे के होने से बाल-बाल बचा हुआ है। इस हादसे में कई की जाने जा सकती थी।