लुधियाना : डाबा इलाके में रहने वाली बच्ची से उसी के पड़ोसी ने दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में बीते दिन थाना प्रभारी और एनजीओ चलाने वाली नेहा का मुद्दा काफी गर्मा गया था। बीते दिन नेहा ने थाना प्रभारी से उक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सवाल किए थे। इसके बाद थाना परिसर में नेहा के साथ बदसलूकी की वीडियो काफी वायरल हुई थी।
वायरल वीडियो पर थाना प्रभारी ने बयान दिया था कि महिला की ओर से पहले बतमीजी की गई थी। जिसके बाद उन्होने महिला पुलिस मुलाजिम को ngo संचालक नेहा को थाने से बाहर भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 2 लाख रुपए का इनाम रखा है।
बताया जा रहा है कि लुधियाना पुलिस ने नन्हीं बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या करने वाले आरोपी सोनू पर 2 लाख रुपए का ईनाम रखा है। पुलिस ने कहा है कि आरोपी को पकड़वाने वाले या उसकी सूचना देने वाले को 2 लाख रुपए का ईनाम दिया जाएगा। पुलिस ने तीन नंबर 78370-18519, 78370-18625, 78370-18928 जारी किए हैं, जिन पर लोग आरोपी बारे सूचित कर सकते हैं।