पठानकोट/अनमोलः सरकार द्वारा गरीबों के लिए नीले कार्ड बनाए गए हैं जिसके तहत गरीब परिवारों को सस्ता राशन दिया जाया है। लेकिन कई लोग गलत ढंग से नीले कार्ड बनाकर सस्ता राशन ले रहै हैं। अब इस पर पंजाब सरकार ने सख्त रुप अपनाया है। सरकार ने नीले कार्ड की जांच प्रकिरिया शुरू कर दी है। जिसका 92 प्रतिशत काम मुकम्मल हो चुका है।
पंजाब के खुराक ओर सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक ने कहा कि जिन लोगो ने गलत ढंग से नीले कार्ड बनवा कर सरकारी राशन ले रहे है ऐसे गलत लोगो की जांच कर उनके नीले कार्ड काटे जा रहे है। इस प्रक्रिया में अगर किसी जरूरतमंद परिवार का कार्ड काटा गया है तो वह परिवार फिर से अप्लाई करके अपना कार्ड दोवारा बनवा सकते है। किसी भी जरूरतमंद परिवार को इस लाभ से वंचित नही किया जाएगा। सरकार की ओर से सिर्फ गलत ढंग से बनवाए गए कार्डों को काटना मुख्य उद्देश्य है। ताकि इस सुविधा का लाभ जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच सके।