Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः फ़र्ज़ी विजीलैंस अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

पंजाबः फ़र्ज़ी विजीलैंस अधिकारी बन ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, देखे वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने नकली विजीलैंस अधिकारी बनकर लाखो की ठगी करने वाले भगोड़े आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंधी जानकारी देते हुए एसएसपी रविंदरपाल सिंह संधु ने बताया कि यह मुकदमा शिकायतकर्ता पलविन्दर सिंह निवासी गाँव भैनी सालू, थाना कूम कलाँ, ज़िला लुधियाना द्वारा दर्ज करवाया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसने अपनी पैतृक ज़मीन में से 18 एकड़ ज़मीन बेच दी थी। इसके उपरांत उसे पंचायती ज़मीन बेचने सम्बन्धी एक नोटिस मिला। जिसके बाद 12 अगस्त 2023 को तीन अज्ञात व्यक्ति उसके घर आए जिन्होंने खुद को विजीलैंस विभाग, सैक्टर- 17 चंडीगढ़ दफ़्तर के कर्मचारी बताया। 

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया था कि पंचायती ज़मीन बेचने के मामले को सुलझाने के लिए उक्त आरोपियों ने चंडीगढ़ दफ़्तर में जांच लम्बित होने का दावा करते हुये उससे 50 लाख रुपए की माँग की और पैसे न देने की सूरत में उसके खि़लाफ़ धोखाधड़ी का केस दर्ज करने की धमकी भी दी। धमकी से डर कर वह 25 लाख रुपए देने के लिए सहमत हो गया। उक्त मुलजिमों ने उसे 15 लाख और 10 लाख रुपए के दो चैकों भी ले लिए थे।  25 लाख रुपए नकद मिलने पर दोनों चैक वापस करने की गारंटी दी थी। आरोपी उसकी जेब में से 27 हज़ार रुपए और उसका फ़ोन नंबर लेकर चले गए। इस उपरांत उसके वटसऐप पर धमकी भरी काल आई कि यदि वह वायदे के मुताबिक नकद 25 लाख रुपए नहीं देता तो उसके खि़लाफ़ आपराधिक मामला दर्ज किया जायेगा।

जिस पर करवाई करते हुए मिति 28. 8. 2023 को मुकदमा नम्बर 20 के अंतर्गत भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 7 ए और आई. पी. सी. की 384, 120-बी के अधीन गाँव भैनी सालू निवासी मनजीत सिंह और चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना लुधियाना रेंज में मुकदमा दर्ज किया गया था। 

इस मामले में आरोपी मनजीत सिंह और परमजीत सिंह निवासी गाँव मेहलों, तहसील समराला और परमिन्दर सिंह निवासी अकाश कालोनी, होशियारपुर शहर को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है। लेकिन मुख्य अरोपिन पिन्दर सोढी और हरदीप सिंह निवासी खमाणों कस्बा फ़रार थे और उनको इस साल जनवरी में अदालत द्वारा पी. ओ. (भगौड़े अपराधी) ऐलान कर दिया गया था। 

पुलिस ने पिन्दर सोढी को  मुश्तैदी के साथ सैक्टर 32, बी. सी. एम. स्कूल के नज़दीक, चंडीगढ़ रोड, लुधियाना के एक पार्क के नजदीक उस समय गिरफ़्तार किया। जब वह अपनी मारुति सविफट कार पी. बी. – 07 सी. डी. – 2603 में भागने की कोशिश कर रहा था। कार की तलाशी के दौरान मानवाधिकार आयोग के कई लोगो, तीन मोबाइल फ़ोन, uae का ड्राइविंग लायसंस, भारतीय करैंसी सहित 305 दिरहाम के करैंसी नोट बरामद हुए।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -