अमृतसरः शहर में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को देखते हुए अमृतसर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में अंजाम देने वाले आरोपियों को गिरफ्तार किया है और हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है जिसके चलते पिछले दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें एक निहंग सिंह आईआईएम कॉलेज की बस में छात्रों के हाथ काटने की धमकी दे रहा था। इस मामले पर पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत सिंह उर्फ बिकर सिंह उर्फ निहंग सिंह ने आईआईएम कॉलेज की बस के अंदर जाकर छात्रों को धमकी दी थी। इसी मामले में पुलिस ने गुरप्रीत सिंह उर्फ बिकर सिंह को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि एक निहंग सिंह ने बीड़ी सिगरेट की दुकानों पर जाकर दुकानदारों को धमकाया था और उस मामले में पुलिस ने उक्त निहंग सिंह मलकीत सिंह उर्फ पंजाब सिंह को गिरफ्तार भी कर लिया है।
वहीं, पुलिस ने बताया कि पिछले कुछ दिनों पहले रात में दरबार साहिब में माथा टेकने आए असम के श्रद्धालुओं के साथ दो लोगों ने पिस्तौल की नोक पर लूटपाट की थी उस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे व्यक्ति को अभी गिरफ्तार किया जाना बाकी है। पुलिस ने कहा कि उनके पास से अभी तक पिस्तौल भी बरामद नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस इन तीनों मामलों में कार्रवाई कर रही है।
Punjab: लूटपाट ओर धमकी देने के मामलों में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो
Disclaimer
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.
- Advertisement -
- Advertisement -
- Advertisement -