HomePunjabMogaपंजाबः बाइक का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, एक की मौत,...

पंजाबः बाइक का टायर पंचर होने से हुआ हादसा, एक की मौत, महिला घायल, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः कोट कपूरा रोड पर आज उस समय हादसा हो गया सुसराल के घर जा रहे दपंति की बाइक पंचर हो गई और बाइक का बैलेंस बिगड़ने से गाड़ी पोल से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय पीपल सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पीपल सिंह अपने ससुराल घर सिंघावाला की ओर जा रहा था। इस दौरान कोट कपूरा बाईपास के नजदीक यह हादसा हो गया। हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं घायल पत्नी को स्थानीय लोगों की मदद से सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि मृतक पीपल सिंह गांव मेलक आकालिया कस्बा धर्मकोट का रहने वाला है। वह ससुराल में उसकी साली की शादी के प्रोग्राम पर आया हुआ था और आज पीपल सिंह अपनी पत्नी की दवाई लेकर वापिस ससुराल सिंघावाला का रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -