फिरोज़पुरः ज़िला फिरोजपुर में आए दिन लूट पाट और छीना छपटी की वारदाते बढ़ती जा रही है, ताजा मामले की बात करे तो फिरोजपुर केंट में डी ए वी कालेज के पास एक व्यक्ति से तीन लाख नकदी और स्टेमपेपर और टिकटो बैग की लूट की गई और लुटेरे मौके से फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आस-पास के सी सी टी वी फुटेज को खंगाल रही है।
पीड़ित विकास बांसल ने बताया की तीन नकाबपोश हमलावारों की तरफ से मेरी एक्टिवा को टक्कर मारी उनके हाथों में तेज धार हथियार थे जो मेरा बैग लूट कर फरार हो गए। विकास ने बताया की फिरोजपुर केंट में डी ए वी कालेज के पास मेरे बैग में पड़े तीन लाख की नकदी और स्टेमपेपर और टिकटो को लूट कर लुटेरे फरार हो गए है।
वहीं मौके पर पहुंचे फिरोजपुर शहरी विधायक रणबीर सिंह भुल्लर ने कहा कि पुलिस अपना काम कर रही है, जल्द ही लुटेरों को पकड़ा जाएगा, जो पहले सरकारों में होता आया है। इस सरकार में ऐसा नहीं होगा। आने वाले समय में रिजल्ट लोगों के सामने आएंगे। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई लेकीन पुलीस बढ़ती हुई वारदातो को देखते हुए डी.एस.पी. कैमरे के सामने कुछ बोलने को तैयार नही।
