लुधियाना : 1 जून हुए लोकसभा मतदान के दौरान एक आम आदमी पार्टी के वर्कर के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। इस मारपीट की वीडियो भी सामने आई। वीडियो के आधार पर थाना डिवीजन नंबर 3 की पुलिस ने 4 लोगों पर मारपीट का मामला दर्ज कर दिया। आरोपियों की पहचान रमन रमेश कांग्रेस वर्कर, रमेश, बोनी और मनोज कुमार के तौर पर हुई है। पीड़ित नैलसन सहोता निवासी ईस्सा नगरी ने पुलिस को बताया कि वह 1 जून को आम आदमी पार्टी के पोलिंग बूथ के पास खड़ा था।
Punjab : AAP वर्कर की पिटाई, कांग्रेस के 4 कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज, देखें Video#AsimRiaz #AllianceSweepingAP #RadhikaMerchant #SanjayLeelaBhansali #ElectionsResults pic.twitter.com/7nRb6fOOMo
— Encounter News (@Encounter_India) June 3, 2024
वह वोट डाल कर बाहर आया तो रमन रमेश ने उसके साथ बहसबाजी करने की कोशिश की। वह जैसे ही 11 बजे ईस्सा नगरी ग्राउंड नजदीक गया तो आरोपियों ने उसे साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। नैलसन ने कहा कि कांग्रेस के ये वर्कर बूथ कैपचरिंग करने की योजना बनाकर आए थे। लेकिन आप वर्करों ने उन्हें रोक लिया। नैलसन ने कहा कि उक्त युवकों ने उसके कार पर बेसबास का डंडा भी मारा, जिस कारण उसे अब सही सुनता भी नहीं है।
इस मामले की जांच ASI देसराज कर रहे है। पुलिस मुताबिक आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। उधर इस मामले में रमन रमेश और उसके साथियों ने भी 1 जून को सिविल अस्पताल में मैडिकल करवाया हुआ है। उनका भी आरोप था कि उनसे मारपीट हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।