Punjab Govt AD
HomeHimachalपंजाबः गिरफ्तारी के बाद आप विधायक के पिता का आया बड़ा बयान,...

पंजाबः गिरफ्तारी के बाद आप विधायक के पिता का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जलालाबाद: आप विधायक गोल्डी कंबोज के पिता की गिरफ्तारी को लेकर बड़ी ख़बर सामने आई है। आज दोपहर को गोल्डी कंबोज के पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद सुरिंदर कंबोज गिरफ्तारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। सुरिंदर कंबोज ने कहा कि, ‘मेरी छवि और भविष्य खराब करने की कोशिश की जा रही है’। आसपास के लोगों ने ही यह साजिश रची है। जब सुरिंदर कंबोज को मेडिकल करने के लिए लाया गया तब उन्होंने यह बयान दिया है।  

उधर, सुरिंदर कंबोज गिरफ्तार के बाद सीएम मान ने इस मामले सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। उन्होंने कहा की कानून सबके लिए बराबर है, आरोपी चाहे कोई कोई मंत्री हो या संत्री, जो भी दोषी पाया गया उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। इससे पहले ‘आप’ के विधायकों व मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। बता देंकि आप विधायक पिता सहित 4 के खिलाफ ब्लैकमेलिंग के आरोप है। उन पर ब्लैकमेलिंग व डरा-धमकाकर वसूली का आरोप लगा है। इसकी शिकायत सुनील कुमार नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने की थी। जलालाबाद पुलिस ने विधायक के पिता पर 384, 389 व 34 IPC के तहत केस दर्ज कर लिया है।

प्रॉपर्टी डीलर सुनील कुमार ने शिकायत में बताया कि 20 अप्रैल को उसे रानो बाई नाम की महिला का फोन आया। उसने कहा कि मैंने अपना पुराना मकान बेच दिया है और अब नया खरीदना है। इसके बाद प्रॉपर्टी डीलर गया और उसे बाइक पर बिठाकर मकान दिखाकर ले आया। इसके बाद महिला चली गई। शाम को उसके पास रानो बाई का फोन आया कि उसका बेटा उसे पीट रहा है। उस पर आरोप लगा रहा है। प्रॉपर्टी डीलर पर मकान दिखाने के बहाने रेप का आरोप लगाया जा रहा है। इसके बाद उसके पास सुरिंदर कंबोज का फोन आया। उसने कहा कि उसके पास महिला ने रेप की शिकायत की है। बचाव करना हो तो वह उसके पास आ जाए। समझौता करवा देगा।सुरिंदर कंबोज के पास जाने के बाद रानो बाई और उसके बेटे से उसकी बात कराई गई। सुरिंदर कंबोज ने कहा इसके लिए 10 लाख रुपए देने होंगे, तभी पूरा मामला निपटेगा। ऐसा न हुआ तो उसके खिलाफ रेप का पर्चा दर्ज करवा दिया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -