HomeHimachalपंजाबः आप विधायक ने मारा छापा, थाना छोड़कर भागा पुलिस अधिकारी, देखें...

पंजाबः आप विधायक ने मारा छापा, थाना छोड़कर भागा पुलिस अधिकारी, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मुक्तरसाहिबः पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ मान सरकार ने सख्ती से कार्रवाई करनी शुरू कर दी है। इसी के चलते कुछ विधायक खुद सरकारी दफ्तरों में जाकर औचक चैकिंग कर रहे है। लेकिन इसके बावजूद कुछ सरकारी अफसर लोगों से सरकारी काम के लिए रिश्वत की मांग कर रहे है। वहीं ऐसा ही एक मामला थाना करोली से सामने आया है। जहां आप विधायक थाने में रिश्वत लेने के मामले में एएसआई को काबू करने के लिए पहुंचे।

उन्होंने इस दौरान जब पुलिस कर्मी से बात करनी चाही तो वह थाना छोड़कर भागने लगा। जिसके बाद वह भी उसके पीछे भागे। इस दौरान उन्होंने जिले के एसएसपी से मामले को लेकर फोन पर बात की। जिसके बाद आप विधायक के साथ आए व्यक्तियों ने रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए है। पीड़ित का कहना है कि झूठा केस डालकर उनसे पैसे की मांग की गई। दरअसल, आप विधायक ने पीड़ित द्वारा पुलिस कर्मी को रिश्वत के पैसे देने से पहले उसकी फोटो के प्रिंट निकाल लिए थे। जिसके बाद एएसआई ने पैसे वहां पर गिराकर भाग गया। उन नोटों को बरामद कर लिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -