चंडीगढ़: आप पार्टी द्वारा पंजाब की राजनीती मे बड़ा फेरबदल करते हुए दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को राज्य का प्रभारी और सत्येंद्र जैन को सह-प्रभारी नियुक्त किया है। पद सँभालने के बाद आज मनीष सिसोदिया CM Maan से चंडीगढ़ उनके निवास पर मिले।इस दौरान दोनो ने कई मुद्दों पर विचार विमर्श भी किया।
Punjab के Aap Incharge Manish Sasodia CM Maan से मिले https://t.co/rIJRxzkUEl#kunalkamra #SalaryHike #AnanyaPanday pic.twitter.com/BrXyqFcdmE
— Encounter India (@Encounter_India) March 24, 2025
सिसोदिया पहले से ही पंजाब में शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय रहे हैं। राज्य में स्कूल ऑफ एमिनेंस, मेरिटोरियस स्कूल, प्रिंसिपलों व शिक्षकों का विदेशों में प्रशिक्षण समेत अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जिनमें उनका अहम रोल रहा है।
वही सिसोदिया की पंजाब मे एंट्री का बड़ा कारण जरनैल सिंह दिल्ली में व्यस्त होना और राघव चड्ढा की राज्यसभा में जिम्मेदारी बढ़ जाने का है। दिल्ली में हार के बाद ‘आप’ का पूरा ध्यान अब पंजाब पर है।
आप पार्टी द्व्रारा पंजाब मे सरकार बनाने का दिल्ली के मंत्रियों का भी विशेष योगदान रहा था। जिसमे सिसोदिया व सत्येंद्र जैन भी सक्रिय रहे थे। लुधियाना पश्चिम विधानसभा सीट पर उपचुनाव होने वाला है। 2027 में विधानसभा चुनावो मे ‘आप’ पंजाब में किसी भी तरह जीत दर्ज करना चाहती है। इसीलिए सिसोदिया को पार्टी की तरफ से बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।