मोगा। शहर के बाघापुराना से एक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। जहां, बाघापुराना से भोग में शामिल होकर लुधियाना जा रही महिला और बहु जब मोगा कोटकपूरा बाई पास पर बस से उतर कर दूसरी बस पकड़ने के लिए नीचे उतरी इसी दौरान बस के नीचे आ जाने महला का सिर कुचल गया। जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, मृतक महिला की पहचान कर्मजीत कौर लुधियाना जिले के गांव डांडिया के रूप में हुई है।
वहीं, बस बस ड्राइवर मौके से भगाने में कामयाब हो गया। जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बस को पकड़ने के लिए पीछा किया। मोगा पुलिस ने समाज सेवा सोसायटी के सहयोग से महिला के शव को मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
इधर, जांच अधिकारी गुरजिंदर सिंह ने बताया की बस ड्राइवर बस को लेकर फरार हो गया है ओर पुलिस पार्टी उसके पीछे भेजी हुई है। बस पंजाब रोडवेज की बताई जा रही है।
