Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाबः कपड़ा कारोबारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी...

पंजाबः कपड़ा कारोबारी के सिर पर तेजधार हथियार से हमला कर नगदी और कैश लेकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः कारोबारी पर बदमाशों ने तेजधार हथियार से वार किए। लुटेरों ने उसके पहना हुआ सोना और नकदी लूट ली। कारोबारी किसी दोस्त के जन्म दिन से वापस घर जा रहा था। लुटेरों ने उसके सिर पर दातरी से वार कर हड्‌डी तोड़ दी। घायल कारोबारी CMC अस्पताल के ICU में दाखिल है। पीड़ित की पहचान दीपक अरोड़ा के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए पीड़ित के भाई हरमेश अरोड़ा ने बताया कि उसका भाई 19 फरवरी की रात दोस्त के जन्म दिन से वापस घर आ रहा था। गौशाला रोड से उसके पीछे कुछ लुटेरे पड़ गए। 

बदमाशों से खुद का बचाव करने के लिए उसने गलियों में एक्टिवा दौड़ाई। ललकारें मारते हुए लुटेरे उसका पीछा करने लगे। कुछ दूरी पर जाकर लुटेरों गौशाला रोड पर उसके भाई की एक्टिवा को बाइक की टक्कर मार कर गिरा दिया। नशे में धुत बदमाश ने बीच सड़क उसके भाई पर तेजधार हथियारों से वार किए। रात पौने दो बजे बीच सड़क उसका भाई चीखता चिल्लाता रहा लेकिन मदद के लिए कोई पीसीआर दस्ता तक सड़क पर पैट्रोलिंग करना दिखाई नहीं दिया। बदमाश उसके भाई घायल अवस्था में मरा हुआ समझ कर उससे सोना व नकदी छीन कर फरार हो गए। 
दीपक कुछ देर बाद होश आने पर खुद ही CMC अस्पताल दाखिल होने गया। फिलहाल चौकी शिंगार पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -