नंगल/संदीप शर्माः गुरु रविदास साधु संप्रदायक सोसाईटी की तरफ से श्री गुरु रविदास जी के चरण छू प्राप्त धरती खुरालगढ़ में एक विशाल समागम करवाया गया, जिस समागम में विशेष रुप से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे उनके साथ शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रोपड़ हलका विधायक दिनेश चड्ढा और डिप्टी स्पीकर जयकिशन रोड भी मौजूद रहे।
साधु संत समाज की माने तो उनका कहना है कि संप्रदाय की तरफ से 10 एकड़ की जमीन में इलाके की बेहतरी के लिए और शिक्षा के सत्र को बेहतर बनाने के लिए स्कूल का निर्माण किया जाएगा और सेहत सुविधाओं को देखते हुए एक हेल्थ सेंटर भी बनाया जाएगा ताकि इस इलाके में जरूरी सेवाएं मुहैया कराई जा सके। उन्होंने कहा कि श्री गुरु रविदास बेगमपुरा सदन का इस जमीन पर निर्माण किया जाएगा। जिसको लेकर एक विशेष समागम इस जगह पर करवाया जा रहा है, जहां पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान पहुंचे है।
इस मौके भगवंत मान ने समागम में संबोधित करते हुए कहा कि संत समाज का आशीर्वाद प्राप्त करने आए हैं और इस क्षेत्र में जरूरत की हर सुविधा मुहैया करवाई जाएगी, उन्होंने कहा कि वह किसी भी विद्यार्थी को शिक्षा से दूर नहीं रहने देंगे, चाहे वह फीस हो या आवाजाई, उन्होंने कहा कि हम यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी के लिए मुफ्त ट्रेनिंग सेंटर खोले जाएंगे ताकि बच्चे उत्तम शिक्षा की सिखलाई ले सके। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने सरकारी जमीन जो बड़े-बड़े जमीदारों और नेताओं ने अपने कब्जे में ली हुई थी उसे भी सरकार ने छुड़वाया है।
इस मौके संत समाज की तरफ से मुख्यमंत्री भगवंत मन शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस, रोपड़ हल्का विधायक दिनेश चड्ढा और डिप्टी स्पीकर जय किशन रोड़ी का सम्मान भी किया गया।
