लुधियाना : 7 वर्षीय बच्ची के साथ दरिंदगी की गई है। युवक घर से बच्ची को दुकान से खाने की चीज दिलवाने का झांसा देकर पैदल सुनसान जगह ले गया ओर इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। मां उसे तलाश करने निकली, तो घर से कुछ दूर सुनसान जगह पर बच्ची रोते हुए मिली। उसके पहने हुए कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने एक युवक पर धारा IPC 376-E,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी पर पहले भी कुकर्म का केस चल रहा है।
बच्ची के परिजनों ने पुलिस काे दी शिकायत में बताया कि प्रभजोत नाम का एक युवक करीब 2 महीने से उनके घर के पड़ोस के एक मकान में रह रहा है। इस दौरान सात साल की बच्ची भी उससे घुल मिल गई। प्रभजोत बच्ची को घर से यह कह कर ले गया कि दुकान से खाने की चीज दिलाएगा। वह बच्ची को सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। इसके बाद बच्ची को वहीं छोड़ कर फरार हो गया।
काफी समय से बच्ची घर नहीं लौटी तो उसकी मां को चिंता सताई और वह उसे तलाश करने के लिए निकाली। घर से कुछ दूरी पर ही बच्ची उसे खून से सनी हालत में रोते हुए मिली। बच्ची ने बताया कि अंकल ने उसके साथ गलत काम किया है। महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई और बच्ची से दरिंदगी की सूचना पुलिस को दी। बच्ची को नाजुक हालत में सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए ले जाया गया।
आरोपी पर पहले भी कुकर्म का केस
थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी प्रभजोत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। वह यहां अपने परिचित के पास रहने के लिए आया था, अभी वह फरार है। उस पर पहले थाना डेहलों में भी किसी बच्चे के साथ कुकर्म करने का मामला दर्ज है।