पटियाला : पिछले दिनों पटियाला के एसएसटी नगर के पास इकबाल इन होटल के बाहर एक युवक का शव मिला था। जिसकी पहचान प्रितपाल सिंह के रूप में हुई, जिसका पोस्टमार्टम पटियाला शवगृह में किया गया। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि हत्या है, जिसमें पुलिस ने कुल 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।
एसएसपी पटियाला ने जानकारी देते हुए बताया कि हमने इस हत्या की वारदात को 24 घंटे के अंदर सुलझा लिया है। पुलिस ने इस मामले में हैरानीजनक खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि ये सारा मर्डर एक लड़की के पीछे हुआ है। प्रितपाल सिंह और सुजल लड़की को लेकर आपसी रंजिश रखते थे। जिसके कारण वे आपस में झगड़ते रहते थे। जिसके चलते सुजल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रीतपाल सिंह की हत्या कर दी। सभी आरोपियों को पकड़ मामला दर्ज कर लिया गया है।