Punjab Govt
HomePunjabLudhianaपंजाब : कूड़े के डंप में दबे मिले 5 से 6 गोवंश,...

पंजाब : कूड़े के डंप में दबे मिले 5 से 6 गोवंश, हिंदू नेताओं में भारी रोष, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना: जिले में पिछले 3 महीने में तीसरी बार गायों के शव बरामद हुए है। इससे पहले हिन्दू नेताओं ने गायों का मीट सप्लाई हो रहे ट्रकों को भी पुलिस से पकड़वाया है। देर रात टिब्बा रोड कूड़े के डंप पर गायों के 5 से 6 शव आस-पास के लोगों को दिखे। इलाका निवासी मोहम्मद जनूल ने गायों के शव पड़े देख शोर मचाया और हिन्दू नेताओं को सूचित किया। मौके पर थाना टिब्बा की पुलिस भी पहुंची। इलाके के लोगों ने कहा कि मृतक गायों के शव दिन के समय कोई ट्रक चालक फेंक कर गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उधर, हिन्दू नेताओं का प्रशासन के खिलाफ आक्रोश भी है।

बीते रात शिव सेना पंजाब के सीनियर नेता अमित अरोड़ा और भानू प्रताप टिब्बा रोड कूड़ा डंप पर पहुंचे। घटना स्थल पर पुलिस ने गायों के शवों की वीडियोग्राफी करवाई। गायों में कई बछड़े भी है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में अभी चुप्पी साधी है। अमित अरोड़ा ने कहा कि पिछले दिनों वर्धमान के पास गौ का कटा हुआ सिर और लात मिली थी। कुछ लोग है जो पंजाब का माहौल खराब करना चाहते है। सिर्फ हिन्दूओं के धर्म को टारगेट किया जा रहा है। आज टिब्बा रोड पर गायों को कत्ल करके फेंका गया है। कुछ दिन पहले साहनेवाल में मंदिर में तोड़ फोड़ की गई है। केन्द्र और प्रदेश सरकार हिन्दूओं के देवी-देवताओं के अपमान पर चुप्पी क्यों साधे है।

अरोड़ा ने कहा कि रविवार को समस्त हिन्दू नेता मिलकर महापंचायत करने की तैयारी करेंगे। सभी संगठनों को एकजुट होना पड़ेगा। अरोड़ा ने कहा कि कल पंजाब बंद करने का भी ऐलान किया जा सकता है। अरोड़ा ने कहा कि कुंभकर्णी नींद में सो रही सरकार को जगाने के लिए हिन्दूओं को जागना पड़ेगा। इस मामले में थाना टिब्बा के SHO हरजिंद्र सिंह मुताबिक हिन्दू नेताओं के बयान दर्ज करके अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच जारी है। लोगों से अनुरोध है कि शांति बनाए रखे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -