Punjab Govt
HomePunjabFirozpurPunjab : हेरोइन और 14 लाख 80 हजार की नगदी सहित 5...

Punjab : हेरोइन और 14 लाख 80 हजार की नगदी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुर – पुलिस ने नशा विरोधी अभियान के तहत लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके परिणामस्वरूप एक बार फिर सीमा पार तस्करी करने वाले ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से ड्रग मनी और हेरोइन भी बरामद की गई है। एसपी जांच रणधीर कुमार ने बताया कि सीआईए स्टाफ की अलग-अलग टीमों ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान गुरबेज निवासी अमृतसर, हर्षदीप निवासी गुरदासपुर, परमजीत पम्मा निवासी फिरोजुपर, सुरजीत और सीरा पुत्र बुट्टा सिंह के तौर पर हुई है। आरोपियों को 13 लाख 10 हजार रुपये की ड्रग मनी और हेरोइन बरामद की है।

आरोपी परमजीत पम्मा और सुरजीत से 20 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 70 हजार 300 रुपए की नगदी बरामद की है। आरोपियों से कुल 14 लाख 80 हजार रुपए की नगदी और हेरोइन बरामद की है। आरोपी परमजीत पम्मा पर 9 मामले दर्ज है और सुरजीत पर 8 मामले दर्ज है। पुलिस ने आरोपियों का रिमांड हासिल कर लिया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -