HomePunjabAmritsarपंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जले जालंधर के 4 लोग, देखें...

पंजाबः दर्दनाक सड़क हादसे में जिंदा जले जालंधर के 4 लोग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जालंधर, ENS: दसूहा में देर रात ट्रक और कार में टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि हादसे में कार में ब्लास्ट हो गया। जिसके बाद कार को आग लग गई। कार में सवार 5 लोग शामिल थे। जिसमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल व्यक्ति को लोगों ने दसूहा के अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसा दसूहा के उच्ची बसी में हुआ। इस हादसे में जालंधर के चार लोगों की मौत हो गई। इनमें 2 मृतकों की पहचान 26 वर्षीय रिषभ और 24 वर्षीय इंद्र के रूप में हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक रिषभ सीड्स कंपनी में नौकरी करता था। वहीं हादसे के बाद ट्रक भी असंतुलित होकर रोड साइड पर झाड़ियों में पलट गया। इस हादसे में ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके बाद लोगों ने ट्रक चालक को बाहर निकाला। हादसा इतना जबरदस्त था कि मृतकों के शरीर के कई अंग बिखरे मिले। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर पहुुंच गई और क्षतिग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया। 

प्रत्यक्षदर्शी गुरमीत सिंह ने बताया कि वह साथियों के साथ अपनी कार में सवार होकर मुकेरियां से दसूहा की ओर आ रहा था। जब वह गांव उच्ची बस्सी गांव के पास पहुंचा तो देखा गया कि जालंधर नंबर की एक गाड़ी से आग की लपटें निकल रही थी। व्यक्ति ने बताया कि उसके आने से करीब एक दो मिनट पहले ही हादसा हुआ था। जिसके बाद उसने लोगों की मदद से किसी तरह 4 लोगों को बाहर निकाला। जिसमें दो लोगों की मौत हो चुकी थी, दो की सांस चल रही थी। एक अन्य खुद ही किसी तरह बाहर आ गया था। इस दौरान उन्होंने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती करवाया। हादसे में 2 घायलों की भी मौत हो गई। जबकि एक का उपचार चल रहा है। 

वहीं पुलिस ने घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीमें भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद कार को लगी आग पर काबू पाया। थाना दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही क्राइम सीन पर पहुंच गए थे। हादसे में क्षतिग्रस्त हुई कार जालंधर नंबर की थी। उन्होंने कहा कि जांच के बाद आज मामले में केस दर्ज किया जाएगा। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल दसूहा में भेज दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -