Punjab Govt
HomeHimachalपंजाबः अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से 37 युवकों...

पंजाबः अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से 37 युवकों को छुड़वाया, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंचकुलाः पंचकूला के बरवाला और बतौर में रेड मारने के दोरान 37 युवकों को अवैध रूप से चल रहे नशे मुक्ति केंद्र से छुड़वाने का मामला सामने आया है। पुलिस में एसएचओ ललित कुमार व उनकी टीम, और बरवाला के चौकी से परवीन और संजीव ने यह रेड की। इस रेड में सीएम फ़्लाइंग की टीम व डॉक्टर मोहित शर्मा, पीएचसी बरवाला, और अन्य लोग रेड में शामिल थे। इस रेड में 4 लोगों के उपर मामला दर्ज किया गया है।

नशा मुक्ति केंद्र से छुडवाए गए लोगों को पंचकूला के जनरल अस्पताल का वार्ड खाली करवाकर वहां एडमिट करवाया गया।  जिसके लिए सेक्टर 6 का अस्पताल में ब्लॉक ए के चेस्ट और टीबी वार्ड को खाली करवाया गया। यहां पर 25 से ज्यादा बेड खाली करवाए गए सिर्फ पांच से 6 मरीज ही वहां एडमिट थे। वहां अस्पताल में स्टाफ और डॉक्टर उसको भी बता दिया गया है कि नशा मुक्त में रह रहे युवाओं को अस्पताल में एडमिट किया जा सकता है। जिसके लिए डॉक्टरों को अलर्ट पर रखा गया था।

एक पीडित ने बताया कि वह 6 महीने से वहां पर है ओर उन्हें वहां पर एक छोटा सा ब्रेड देकर पुरा दिन काम करवाया जाता था। वहां उन्हैं मारा भी जाता था। उन्हैं घरवालों के साथ महीने में सिर्फ एक बार मिलने दिया जाता था। अगर वहां घरवालों से खुशी से बात न करें तो  हमें डंडों से मारा जाता था।  दुसरे पीडित ने बताया कि उसे अंदर बंद रखा जाता थे ओर बेज्जती और मारपीट करते थे। खाने के लिए हम चीखते-चिल्लाते रहते थे हमें खाने को भी नहीं दिया जाता था। वहां हमें काफी टॉर्चर किया जाता था।मैंने कई बार हिम्मत कि बाहर किसी को यह बात बताओ लेकिन ये टॉर्चर करते हैं मारते पीटते हैं।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -