Punjab Govt AD
HomeMohaliपंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों...

पंजाबः एक सप्ताह में नशे की ओवरडोज से परिवार के 3 नौजवानों की मौ+त, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फ़िरोज़पुरः सरहदी गांव कुंडे में एक स्प्ताह में एक ही परिवार के तीसरे युवा हरजीत सिंह की नशे के कारण मौत होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक सप्ताह में पहले 2 नौजवानों की नशे के कारण मौत हो चुकी है। वहीं आज एक और व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरजीत सिंह पुत्र बख़्शीर सिंह के रूप में हुई है। परिवार में लगातार तीसरे नौजवान की मौत होने के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार इस गांव में पिछले कुछ समय में नशे के चलते 7 मौतें हो चुकी है। लोगों और परिवार का कहना है कि नशे के चलते एक दिन नहीं बीतता की किसी ना किसी युवा की मौत होने की सूचना आ रही है। लोगों का कहना है कि औरतें विधवा हो रही है और मां-बाप के घरों के चिराग़ बुझते जा रहे है मगर पुलिस प्रशासन और सरकार इस कुछ नहीं कर रहा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -