Punjab Govt AD
HomePunjabRaikotपंजाब : फाइनेंसर के अपहरण मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें...

पंजाब : फाइनेंसर के अपहरण मामले में महिला सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

बठिंडा : पुलिस ने फाइनेंसर के अपहरण मामले को सुलझाते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। 1 अप्रैल को 25 वर्षीय फाइनेंसर युवक का अपहरण हो गया था। अपहरण करने के बाद आरोपियों ने परिवार वालों से 10 लख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस पूरे मामले में महिला सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक को सही सलामत उनके परिवार के पास पहुंचा दिया है। आरोपियों के पास से 10 लाख रुपए नगदी, तेज हथियार और एक नकली रिवाल्वर भी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार शहर के बसंत विहार के एक 25 वर्षीय युवक को कुछ लोगों ने फिरौती के लिए अगवा कर लिया।

आरोपी पीड़ित युवक को गाड़ी में अगवाकर ले गए और युवक को छोड़ने के लिए परिजनों से करीब 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी।परिजनों ने मामला पुलिस को बताया। जिसके बाद पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान पहले अपहरणकर्ताओं को 10 लाख रुपये देकर युवक को छुड़वा लिया। इसके बाद पुलिस ने केस को ट्रेस कर लिया है और अपहरण में शामिल एक महिला समेत 2 लोगों को नामजद करने के बाद अरेस्ट कर लिया है।

बता दें कि युवक फाइनेंस पर लोगों को पैसे देता था और आरोपी महिला ने युवक फाइनेंसर से पैसे ले रखे थे और वह इसे अब वापस नहीं कर रही थी। इसलिए उसने एक जाल बिछाया और युवक को अपने घर बुलाया। पहले से ही महिला के 2 साथी वहां पर मौजूद थे। जिसके बाद युवक का अपहरण कर लिया और उसके बदले परिवार से फिरौती मांगी। फिलहाल मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड हासिल किया जाएगा।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -