HomePunjabMogaपंजाब: विदेश से 3 लड़कियों का रेस्क्यू कर पहुंचाया घर, देखें वीडियो

पंजाब: विदेश से 3 लड़कियों का रेस्क्यू कर पहुंचाया घर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगा : पैसे की लालसा और जल्दी अमीर बनने के चक्कर में लोग रोजगार करने के लिए धड़ाधड़ जा रहे है और कई बार ऐसा भी होता है कि वह लोग वहां जाकर किसी गलत अंसर के चक्कर में फंस जाते है। विदेश से अपने देश में वापिस घर आने के लिए सरकार और समाज सेवियों के आगे गुहार लगाते है। ताकि उनको नर्क की जिंदगी से निकाल कर घर वापिस लाया जाए। ऐसा ही एक मामला आया है, मोगा जिले के एक गांव का जहां कि 3 लड़कियां रोजगार करने और पैसा कमाने के लिए बैहरीन गई थी। जिनमें एक लड़की को एक साल दूसरी को 8 महीने ओर तीसरी को करीब 5 महीने ही हुए थे। बैहरीन गई हुई लड़कियों को वहां पर मेड की नौकरी देने के लिए बुलाया गया। वहीं तीनों लड़कियां अलग-अलग शेख के यहां काम करती थी और इकट्ठी रहती थी। वही लड़कियों से जहां पर काम करवाया जाता था वहां पर उनको न तो पूरी बनती सैलरी समय पर दी जाती थी और ना ही उन्हें अच्छा खाना पीना दिया जाता था।

लड़कियों के साथ कुत्तों से भी बदतर सलूक किया जाता था और न ही उनको पैसा दिया जाता था। लड़कियों को बंधुआ मजदूर बना कर रखा हुआ था। यहां तक की लड़कियों के पासपोर्ट भी जब्त कर लिए गए थे ताकि लड़कियां भाग न जाए। लड़कियों ने यह सारी दास्तान अपने परिवार वालों को बताई, तो परिवार वालों ने गांव के समाज सेवी बसंत सिंह से सारी बात की ओर लड़कियों को वापिस भारत लाने की अपील की। वही लड़कियों की दर्द भरी कहानी सुन कर समाज सेवी ने वहा की संस्थाओं के साथ संपर्क किया और फिर वहां पर पहुंच कर सरकार के साथ संपर्क किया और लड़कियों को वापिस भारत लाया गया। वही भारत पहुंचने पर गांव वासियों ने समाज सेवी बसंत का भव्य स्वागत किया गया। वही लड़कियों के परिवार वालों ने भी बसंत सिंह का धन्यवाद किया। लड़कियों ने भी आम लोगों से अपील की भले ही थोड़ा पैसा कमाओ लेकिन अपने घर जैसी मौज नही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -