अवैध हथियार, जिंदा कारतूस और कार बरामद
बठिंडा : पुलिस ने संगत कलां में कत्ल मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। 13 मई 2024 को सरोज रानी अपने परिवार, बच्चों और पति कालाराम उर्फ सूरज कुमार के साथ अपने घर में मौजूद थी, तभी एक स्विफ्ट डैजिर रंग सफेद रंग नंबर पीबी-03बीएल-3407 पर सवार होकर आए व्यक्तियों ने सूरज को गोली मार दी थी। इसी मामले में 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गोबिंद सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी संगत कलां थाना संगत, परगट सिंह पुत्र जुगराज सिंह निवासी उभ्भा थाना जोगा जिला मानसा, कुलविंदर सिंह उर्फ टीटा पुत्र बलकर्ण सिंह निवासी संगत कलां थाना संगत संगत और बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू निवासी शारुका जिला हनुमानगढ़ के तौर पर हुई है। हथियारों से लैस आरोपियों ने सूरज कुमार उर्फ काला जोर-जोर से गाली-गलौज करने लगा, तभी परिजन डर कर घर का मुख्य गेट बंद कर लिया, तभी आरोपी गोबिंद सिंह ने हाथ में लिये 315 बोर के पिस्तौल से गोली चला दी, जो गोली सूरज कुमार के सीने में लगी।
जिसके बाद आरोपी कार से फरार हो गए। सूरज को अस्पताल ले जाते मौत हो गई। सूरज कुमार उर्फ काला राम का एक दोस्त लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी पुत्र दर्शन सिंह निवासी संगत कलां है। लखविंदर सिंह उर्फ लक्खी की गोबिंद सिंह से पुरानी दुश्मनी थी। इस कारण कारण गोबिंद सिंह ने अपने साथियों के साथ मिलकर सूरज कुमार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। आरोपियों पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर किया था। हत्या के मामले की गंभीरता को समझते हुए माननीय दीपक पारीक आईपीएस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की टीम ने गोबिंद सिंह, परगट प्रहथ सिंह को घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर लिया गया।
आरोपी गोबिंद सिंह के पास से एक 30 बोर पिस्तौल 2 जिंदा कारतूस बरामद किए गए और आरोपी को अदालत में पेश किया गया और 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। जिसके बाद आरोपी गोबिंद से घटना में प्रयुक्त 315 बोर पिस्तौल सहित 2 जिन्दा कारतूस बरामद किए है। इसी प्रकार दिनांक 17मई2024 को आरपोी कुलविंदर सिंह उर्फ टीटा को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से एक 32 बोर पिस्तौल और 5 जिंदा कारतूस बरामद किए। पूछताछ के दौरान कुलविंदर सिंह उर्फ टीटा ने कबूल किया। वह बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू 32 बोर पिस्तौल और 05 राउंड के साथ फरार हो गया था। इस मामले में आरोपी बलदेव सिंह उर्फ बिल्लू की गिरफ्तारी बाकी है।