Punjab Govt Advertisement
HomePunjabAmritsarPunjab News : NRI के घर हुई चोरी के मामले में 3...

Punjab News : NRI के घर हुई चोरी के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

 एलईडी टीवी, स्कूटी, माइक्रोवेव और दो गैस सिलेंडर बरामद

अमृतसर : एनआरआई के घर पर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान राज कुमार उर्फ टमाटर (20), सन्नी कुमार (23) और केशव शर्मा (27) के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले ही अमृतसर के सुल्तानविंड थाना अंतर्गत इलाके में एक एनआरआई के घर से चोरी का मामला सामने आया था। जानकारी देते हुए एसीपी कमलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि सुल्तानविंड थाने के अंतर्गत डायमंड एवेन्यू में एक परिवार अमेरिका में रहता है और उनका घर बंद था। जिस कारण चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

एसीपी कमलजीत सिंह ने  बताया कि यह एक एनआरआई परिवार था और उनके घर की देखभाल उनका कोई रिश्तेदार करता था जो कभी-कभार उनके घर आता-जाता रहता था। उन्होंने बताया कि 20 जनवरी को उनके द्वारा शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि उनके घर में चोरी हुई है। हमारी पुलिस ने जाकर जांच की और मामला दर्ज किया गया और उस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसीपी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों से एलईडी टीवी, स्कूटी, माइक्रोवेव और दो गैस सिलेंडर बरामद कर लिए है। एसीपी कमलजीत सिंह ने बताया कि आरोपी सन्नी पर पहले भी कई मामले दर्ज है। इनकी उम्र 20 से 25 साल के बीच है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान और भी खुलासे होने की संभावना है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -