Punjab Govt
HomeHealthपंजाब: 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, देखें वीडियो 

पंजाब: 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, देखें वीडियो 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फगवाड़ाः पंजाब के फगवाड़ा जीटी रोड पर जेसीटी मिल के पास दो मोटरसाइकिल सवार नौजवानों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। इस हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनको फगवाड़ा के ईएसआई हॉस्पिटल में ले जाया गया, जहां पर उनकी हालत को देखते हुए उन्हें फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवक मोटरसाइकिल पर अपने घर से सब्जी लेने के लिए जेसीटी मिल  की और जा रहे थे, अचानक पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। जिन का इलाज फगवाड़ा  की सिविल अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -