लुधियाना: थाना मॉडल टाउन की पुलिस ने मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 2 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 8 मोटरसाइकिल भी बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान गुरदर्शन सिंह और बिक्रम सिंह निवासी धूरी जिला संगरूर के रूप में हुई है।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि उक्त आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया है। जो धूरी से ट्रेन के जरिए लुधियाना आते थे और मोटरसाइकिल आदि चोरी करके चले जाते थे। आरोपी स्नैचिंग की वारदातों को भी अंजाम देते थे। आरोपियों के खिलाफ पहले भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने मोबाइल स्नैचिंग के मामले में 2 नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 1 मोटरसाइकिल और 2 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। दोनों आरोपी लुधियाना की शौका कॉलोनी के रहने वाले हैं, जिनके खिलाफ पहले भी स्नैचिंग के मामले दर्ज हैं।