HomeMohaliपंजाबः भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

पंजाबः भीषण सड़क हादसे में 2 की मौत, 2 घायल, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फाजिल्काः फाजिल्का-फिरोजपुर रोड पर गांव लालोवाली के निकट हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग जख्मी हुए हैं। एक कार जोकि जलालाबाद से फाजिल्का की तरफ आ रही थी, कि टक्कर एक किन्नू से भरे केंटर से हो गई। जिसमें कार सवार दो की मौत हो गई, जबकि एक जख्मी हो गया, जबकि केंटर चालक भी जख्मी है। इससे पहले सुबह के समय भी ठीक इसी स्थान पर एक हादसा हुआ था, जिसमें ट्रक चालक की मौत हो गई थी।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार लालोवाली के निकट सोमवार सुबह एक ट्रक बेसहारा मवेशियों को बचाते हुए पेड़ से जा टकराया था, जिसके चलते उक्त ट्रक सवार की मौत हो गई थी। जबकि देर शाम उक्त ट्रक में भरी बोरियों को दूसरे ट्रक में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान रात करीब 12 बजे जलालाबाद की तरफ से फाजिल्का आ रही एक कार और अबोहर की तरफ से अमृतसर जा रहे किन्नू से भरे केंटर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान आसपास के लोगों और सड़क सुरक्षा फोर्स ने सभी घायलों को निकाल कर फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया।

इस दौरान दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार एक युवक के सिर पर काफी चोटें होने के चलते उसे लुधियाना रेफर कर दिया गया। इसके अलावा कैंटर चालक को भी काफी चोटें आई हैं। जिसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया है। उधर मौके पर पहुंचे डीएसपी सुबेग सिंह ने कहा कि सदर थाना पुलिस को हादसे की सूचना मिली थी जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि दो युवकों की मौत हो गई है जोकि झोटियांवाली व जंडवाला से बताये जा रहे हैं। फिलहाल परिवार को इस बारे में सूचना दे दी गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -