HomePunjabMogaपंजाबः IndusInd Bank में Gun सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले...

पंजाबः IndusInd Bank में Gun सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोगाः गांव दारापुर के IndusInd Bank में 21 और 22 जनवरी की रात को 3 व्यक्तियो ने वारदात को अंजाम दिया था। इस दौरान चोर बैंक से 2 लैपटॉप एक डीवीआर और एक गन चोरी कर ले गए थे। जिस पर सीआईए की टीम ने कार्रवाई करते हुए आज 2 आरोपियों को काबू कर लिया है। जबकि तीसरे आरोपी की तलाश के लिए छापेमारी जारी है। पुलिस जांच में सामने आया है। काबू किए गए 2 आरोपियों में से एक पर पहले से ही 2 मामले दर्ज है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी विवेक शील सोनी ने कहा के मोगा के गांव दारापूर के IndusInd Bank 21 और 22 जनवरी की रात को 3 चोरों ने घटना को दिया था। जिसमें 2 आरोपियों को काबू कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अकाशजोत सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह समालसार और  सतनाम सिंह पुत्र चमकोर सिंह संधुआ के रूप में हुई है। हालांकि तीसरे साथी की तालाश जारी है। पुलिस ने बताया कि अकाशजोत पर पहले भी 2 मामले दर्ज हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस मामले में और भी खुलासे होने की संभावना है। 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -