HomeMohaliपंजाबः 18 हजार डिपो होल्डरों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें मामला 

पंजाबः 18 हजार डिपो होल्डरों ने किया हड़ताल का ऐलान, जानें मामला 

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

मोहालीः पंजाब के 18 हजार डिपो होल्डर 1 जनवरी से हड़ताल पर जा रहे है। वहीं देश भर की बात की जाए तो 6 लाख डिपो होल्डरों ने हड़ताल का ऐलान किया है। देशभर में समान कमीशन की मांग को लेकर डिपो होल्डर 16 जनवरी को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली और फिर संसद का घेराव करेंगे। दरअसल, डिपो होल्डरों की मांग है कि यदि ‘एक देश-एक राशन कार्ड’ हो सकता है तो पूरे देश में डिपो होल्डरों को मिलने वाला कमीशन एक समान क्यों नहीं हो सकता। डिपो होल्डर का कहना है कि देशभर में 200 रुपए प्रति क्विंटल का एक समान कमीशन दिया जाए। इसी के तहत डिपो होल्डर के लिए 50 लाख रुपए तक की बीमा योजना लाई जाए।

वहीं 2 रुपए किलो गेहूं और 3 रुपए किलो चावल का कोटा पूरे देश में बहाल किया जाए। इसी के तहत प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में डिपो होल्डरों का जो कमीशन बनता है, वह तुरंत जारी किया जाए।ऑल इंडिया फेयर प्राइसशॉप डीलर्स फेडरेशन की पंजाब इकाई के प्रधान कर्मजीत सिंह अड़ैचा ने बताया है कि 1 जनवरी 2024 से देश के सभी राज्यों में डिपो होल्डर हड़ताल पर जाएंगे। इस दौरान कोई भी डिपो होल्डर न तो सरकार से आने वाला राशन उठाएगा और न ही आगे लोगों को डिलीवर करेगा। वह बायोमीट्रिक मशीनें बंद करके अपना गुस्सा जताएंगे।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए लुधियाना के कर्मजीत सिंह ने कहा कि पंजाब में कुल 18 हजार राशन डिपो होल्डर हैं, जो इस हड़ताल के समर्थन में हैं। डिपो होल्डरों की इस हड़ताल के दौरान लोगों को होने वाली दिक्कत के लिए सरकार खुद जिम्मेदार होगी। जब तक केन्द्र सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती, वह हड़ताल जारी रखेंगे। सभी डिपो होल्डर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनवरी से शुरू होने जा रही 5 साल तक मुफ्त अनाज योजना का पूरे देश में बायकाट करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब में डिपो होल्डरों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। उन्हें डिपो पर आने वाले गेहूं पर प्रति क्विंटल महज 50 रुपए का कमीशन दिया जा रहा है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -