HomePunjabLudhianaपंजाब : Ayodhya Dham के लिए चलेंगी 17 ट्रेनें

पंजाब : Ayodhya Dham के लिए चलेंगी 17 ट्रेनें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियाना :  श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए दर्शन करने के लिए किए जा रहे प्रबंधों के चलते अलग-अलग स्थानों से 17 स्पैशल आस्था ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इनमें कटडा, पठानकोट लाइन से 5 ट्रेनें, अमृतसर से 1, हिमाचल के अंब से 3 व अन्य रेलवे स्टेशनों से ट्रेनों का संचालन होगा। रश को देखते हुए व राम भक्तों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन नंबर 04606- श्री माता वैष्णो देवी कट़डा से पहली ट्रेन 30 जनवरी को चलेगी और अयोध्या रात को चलेगी। 1 फरवरी को अयोध्या से रात को पहुंचेगी । ट्रेन नंबर 04608 शहीद कैप्टन तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से 2 फरवरी को सुबह 4 बज कर 15 मिनट पर चलेगी और रात को 2 बज कर 55 मिनट पर अयोध्या पहुंचेगी । वापिसी पर ट्रेन 4 फरवरी को रात को 1 बजे चल कर वापस 10 बजे रात को पहुंचेगी। 

ट्रेन नंबर 04610 जम्मू तवी से अयोध्या कैंट के लिए आस्था स्पैशल ट्रेन 6 फरवरी को जम्मूतवी से सुबह 5 बज कर 20 मिनट पर चलेगी और अयोध्या कैंट रात को 2 बज कर 55 मिनट पर पहुंचेगी और 8 फरवरी को ट्रेन अयोध्या कैंट से रात को 12 बजे कर 40 मिनट पर चल कर जम्मूतवी पहुचेगी । ट्रेन नंबर 04644 पठाकोट -अयोध्या कैंट स्पेशल आस्था ट्रेन 9 फरवरी को पठानकोट से चलेगी। वापिसी पर 11 फरवरी को ट्रेन अयोध्या कैंट से पठानकोट पहुंचेगी। ट्रेन नंबर 04696 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-अयोध्या धाम स्पेशल आस्था ट्रेन 7 फरवरी को कटड़ा से चलेगी। 22 कोचों वाली यह तीनों ट्रेन रास्ते में जम्मूतवी, कठुया, पठानकोट कैंट, जालंधर कैंट, लुधियाना, साहनेवाले, अंबाला कैंट, सहारनपुर, हिडन कैबिन, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली जकशन, आलमनगर, लखनऊ से अयोध्या कैंट दोनों दिशाओं में रूकेगी ।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -