Punjab Govt
HomeHimachalUnaसतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों...

सतपाल रायजादा को जनता दे आशीर्वाद, अनुराग से करें सवाल, इतने सालों में क्यों कुछ नहीं किया: सुखविन्द्र सुक्खू

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुक्खू ने की डाडासीबा में जनसभा

ऊना/ देहरा/ सुशील पंडित : हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा के पक्ष में मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने देहरा के डाडासीबा में जनसभा की और मतदाताओं से रायजादा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। अपने सम्बोधन में सुक्खू ने कहा कि एक आम परिवार से निकलकर मैं मुख्यमंत्री बना मेरे परिवार से कोई राजनीति में नहीं था और न ही कोई आना चाहता है। कांग्रेस ने मेरे जैसे आम व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर अपनी सोच का परिचय दिया है। सतपाल रायजादा भी आम परिवार से संबंधित हैं और कांग्रेस ने उनको टिकट दिया है। उन्होंने कहा कि अनुराग से पूछे इतने सालों से सांसद बन रहे हैं लेकिन संसदीय क्षेत्र के लिए क्या किया? जनता भी अनुराग से पूछे आपदा आई तो क्यों नहीं आपने पी.एम. और गृहमंत्री से जाकर सहायता मांगी? क्यों नहीं आर्थिक सहायता प्रदेश को नहीं दिलवाई? ओ.पी.एस. का विरोध करने वाले और जनता के साथ कभी न खड़े होने वाले अनुराग का साथ न दिया जाए। जनता के साथ खड़े रहने वाले सतपाल रायजादा को आशीर्वाद दें।

अनुराग खुद तो बन गए लेफ्टिनेंट, बच्चों को बना दिया अग्निवीर: रायजादा
अपने चुनाव प्रचार के दौरान ऊना के धुसाड़ा और डाडासीबा में सतपाल रायजादा ने कहा कि खुद तो अनुराग लेफ्टिनेंट बन गए लेकिन युवाओं को अग्निवीर बनाकर उनका भविष्य अंधकारमय बना दिया है। भाजपा ने अग्निवीर जैसी योजना लाकर युवाओं के भविष्य को बर्बाद किया है जबकि इसके विपरीत कांग्रेस ने पिछले 14 महीने में युवाओं को रोजगार देने के साथ-साथ प्रदेश के विकास को भी नई बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। हिमाचल प्रदेश के अनाथ बच्चों का पालन पोषण से लेकर उनकी पढ़ाई तक का खर्चा प्रदेश सरकार ने उठाकर एक नया इतिहास रचा है। महिलाओं को प्रति महीने 1500 रुपए देने के साथ-साथ दूध के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कांग्रेस की सरकार ने 10 में से 5 गारंटी पूरी करके जनता के विश्वास को जीता है।

उन्होंने अनुराग ठाकुर को रावण की संज्ञा देते हुए जनता से अपील करते हुए की कोई भी भगवा वस्त्र धारण करके जनता के हितों से खिलवाड़ ना करें, इसके लिए सभी को सचेत रहना पड़ेगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पर हमला तेज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास में अनुराग ठाकुर का कोई भी योगदान नहीं है। यहां तक कि जब आपदा आई तब अनुराग ठाकुर हिमाचल में पहुंचे ही नहीं। अनुराग ठाकुर जनता को गुमराह करते रहे कि हिमाचल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा घर है, लेकिन जब यह घर उजड़ रहा था, तो मोदी ने इस घर में रहने वाले लोगों की मदद के लिए क्या किया, भाजपा यह भी नहीं बता पा रही।

कांग्रेस नेता सुरिन्द्र मनकोटिया ने कहा कि कार्यकत्र्ता डट जाएं और हर बूथ और हर परिवार के पास जाएं। हिमाचल में महिलाओं को 1500-1500 रुपए मिल रहे हैं इस बारे में महिलाओं को बताएं। मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने अच्छे कार्य किए हैं और गारंटियों को भी पूरा किया जा रहा है। उपचुनावों सहित लोकसभा के कांग्रेसी उम्मीदवार को जीत दिलवाने में जोर लगा दें। सतपाल रायजादा अच्छे नेता है और वह सांसद बनकर सी.एम. सुक्खू के साथ मिलकर संसदीय क्षेत्र का अभूतपूर्व विकास करवाएंगे।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -