ऊना/सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना में अभिभावक-शिक्षक संघ (पी०टी०ए०) की सामान्य बैठक शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे महाविद्यालय परिसर स्थित अध्यापक कक्ष में होगी। इसके पूर्व भी दो बार अभिभावकों की उदासीनता के कारण गणपूर्ति कोरम के अभाव में बैठक नहीं हुई। ज्ञातव्य हो कि इस बैठक में शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए नई पी०टी०ए० कार्यकारणी का गठन किया जाना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डा. सतीश कुमार बंसल ने अविभावकों से एक बार पुनः आग्रह किया है कि दिनांक 29 सितंबर, शुक्रवार को अपराह्न 2 बजे अधिक से अधिक संख्या में महाविद्यालय पहुँच कर बैठक में भाग लें और अपने बच्चों के हितों के लिए नई कार्यकारिणी का गठन करें।