Punjab Govt
HomeNationalअश्लील वीडियो बनाकर Blackmail करने के आरोप में Psychologist गिरफ्तार

अश्लील वीडियो बनाकर Blackmail करने के आरोप में Psychologist गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नागपुरः 50 से ज्यादा स्टूडेंट्स को ब्लैकमेल कर उनका हैरेसमेंट करने का आरोप में पुलिस ने एक साइकोलॉजिस्ट को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नागपुर ईस्ट में क्लिनिक और रेसीडेंशियल प्रोग्राम चलाता है। आरोप है कि वह पिछले 15 साल से अपने स्टूडेंट्स (लड़के-लड़कियों) का हैरेसमेंट कर रहा है।

पुलिस के मुताबिक साइकोलॉजिस्ट के स्टूडेंट रह चुके पीड़ित छात्र ने शिकायत दर्ज कराई थी। इसके बाद ये एक्शन लिया गया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों में कई ऐसे भी हैं जिनकी शादी हो चुकी है। हुडकेश्वर थाना पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ POCSO और SC-ST एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित ने बताया कि आरोपी साइकोलॉजिस्ट स्टूडेंट्स को ट्रिप पर और कैंप में ले जाया करता था। उन्हें प्रोफेशनल डेवलपमेंट का लालच देता था। ऐसे में स्टूडेंट्स चले जाते थे। पुलिस के मुताबिक ट्रिप के दौरान और कैंप में वो स्टूडेंट्स का यौन शोषण करता था। आरोपी लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उनकी अश्लील फोटो-वीडियो क्लिक करता। इसके बाद लड़कियों को ब्लैकमेल करता।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -