- Advertisement -
spot_imgspot_img
HomePunjabJalandharJalandhar सहित Gurdaspur में विवादों में घिरे रैपर बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन...

Jalandhar सहित Gurdaspur में विवादों में घिरे रैपर बादशाह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, देखें वीडियो

प्रशासन ने दिया मामला दर्ज करने का आश्वासन

जालंधर, ENS: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सन्नी देओल की जाट फिल्म के विवाद के बाद अब रैपर बादशाह को लेकर विवाद शुरू हो गया है। दरअसल, हाल ही में बादशाह का नया गाना वेलवेट फ्लो रिलीज हुआ है। गाना रिलीज होते ही विवादों में घिर गया। जिसके लेकर आज जालंधर सहित गुरदासपुर में विरोध होना शुरू हो गया है। हालांकि गुरदासपुर में रैपर बादशाह के खिलाफ ईसाई समुदाय सड़कों पर उतकर कार्रवाई की मांग पर अड़ गया। जिसके बाद पुलिस ने रैपर के खिलाफ मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद गुरदासपुर में ईसाई समुदाय ने प्रदर्शन समाप्त किया।

वहीं जालंधर में भी बादशाह के गाने चर्च और बाइबल को लेकर बोली गई शब्दावली पर ईसाई समाज ने आपत्ति जताई है। इसे लेकर ईसाई समाज के नेताओं द्वारा कमिश्नरेट पुलिस को लिखित में शिकायत दी गई है। पास्टर गौरव मसीह गिल द्वारा दी गई शिकायत में कहा गया है कि बॉलीवुड गायक-रैपर बादशाह का एक गाना (वैल्वेट फ्लो) चल रहा है। गाने में उन्होंने अपने गाने में शब्दों के माध्यम से पवित्र बाइबल और ईसाई समुदाय के चर्च का दुरुपयोग किया है। गिल ने कहा कि इस अश्लील गाने के शामिल होने से पूरे ईसाई समुदाय में आक्रोश है।

जिससे हम सब की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। क्योंकि बादशाह और उसके साथियों ने ईसाई समुदाय की धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया है। गिल ने कहा कि गायक बादशाह और उनके साथियों के खिलाफ धार्मिक भावनाओं और धर्मनिरपेक्षता को ठेस पहुंचाने के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उक्त गाने को सोशल मीडिया पर हटाया जाए। वहीं दूसरी ओर गुरदासपुर में क्रिश्चियन नेता ने बताया कि आज रैपर बादशाह द्वारा बाइबल को लेकर दिए गए विवादित बयान को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है।

इस मामले में प्रशासन द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज करने के आदेश दे दिए है। उन्होंने कहा कि कभी कोई हमारे धर्म को लेकर विवाद देना शुरू कर देता है। इस दौरान उन्होंने प्रशासन से एक टीम गठित करने की अपील की है और कहा कि किसी भी धर्म के खिलाफ बोलने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि हर बार इंसाफ लेने के लिए सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ता है, जिसके बाद पर्चे दर्ज किए जाते है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Must Read

- Advertisement -

You cannot copy content of this page