ऊना/सुशील पंडित : उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के अंतर्गत आते राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान में एक दिवसीय एन एस एस शिविर का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के दौरान एन एस एस यूनिट द्वारा “स्वच्छ भारत अभियान ” के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुधान स्वच्छता अभियान चलाया गया। एन. एन. एस. स्वयंसेवियों ने स्कूल परिसर व उसके आस पास साफ सफाई की। कार्यक्रम के दौरान स्वंय सेवियों ने बुधान के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया। कार्यक्रम के दौरान एन. एन. एस. पंजीकरण के लिए स्वयंसेवियों के ब्लड ग्रुप की जाँच भी करवाई गई।
इस मौके पर अनिल कुमार उप-प्रधानाचार्य, बलवंत सिंह प्रवक्ता व एन. एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी, धीरज कतना प्रवक्ता, जगदीश चंद डी.पी.ई.,प्रवीण शर्मा प्रवक्ता व स्टॉफ सचिव, अंबिका रानी प्रवक्ता, राजीव डोगरा प्रवक्ता,राकेश धीमान प्रवक्ता, राजीव कुमार शास्त्री, कमल सिंह पी. ई. टी.रीना देवी शिक्षका,सुषमा देवी शिक्षका, स्नेह शर्मा शिक्षका, विमला देवी, सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी स्वंय सेवियों के साथ मौजूद रहे। स्कूल प्रशासन द्वारा स्वयं सेवियों व विद्यालय के सभी विद्यार्थियों के लिए जलपान व मिष्ठान के रूप में खीर की व्यवस्था की गई। स्वयं सेवियों में- कंचन, तानिया ठाकुर, मुस्कान, मुकेश, इंदुबाला,आकांशा, पूजा, पलक, खुश्बू, प्रिया, शुगुन बाला, वंशिका, वरुण,अमित,विनय,अभिषेक,तनुज, कुमकुम ,नितिका सहित अन्य स्वंयसेवी भी मौजूद रहे।
