Punjab Govt AD
Homeबीएड कॉलेज समूर कलां में साहित्यक संस्था दर्पण द्वारा कार्यक्रम आयोजित

बीएड कॉलेज समूर कलां में साहित्यक संस्था दर्पण द्वारा कार्यक्रम आयोजित

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
ऊना/ सुशील पंडित : ऊना के बी एड कॉलेज समूर कलां में सामाजिक सरोकारों को समर्पित जिला ऊना की अग्रणी साहित्यक संस्था दर्पण द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया ।इस कार्यक्रम में मुख्यातिथि पदमश्री करतार सिंह सौंखले उपस्थित रहे। तथा दर्पण संस्था के प्रधान कुंदन लाल के द्वारा मुख्यातिथि को फूलों का बुक्के दे कर सम्मानित किया ।इस कार्यक्रम के माध्यम से कॉलेज के छात्रों को नशे से होने वाली हानियों के बारे में जानकारी दी। इस समय में पुलिस भी कर्मठ इरादों से नशे को रोकने  में लगी है ।

अशोक कालिया ने बताया कि आखिर सोचने वाली बात यह है कि यह नशा आता कहां से है और कौन वह लोग हैं जो इस नशे को आम लोगों तक पहुंचाते हैं इसलिए उन्होंने बताया कि पुलिस और प्रशासन को चाहिए कि उन बड़े लोगों पर हाथ डाला जाए जो लोग इस नशे के कारोबार में बढ़ावा कर रहे हैं वहीं उन्होंने बताया कि आज की युवा पीढ़ी इस नशे से दूर रहे अगर जिंदगी में कामयाबी हासिल करनी है तो हर इंसान को चाहिए कि नशे की लत से बहुत दूर रहे उन्होंने बताया कि आज के युग में हम मोबाइल का इस्तेमाल करते हैं हालांकि मोबाइल भी एक नशा है इसे हर पल इस्तेमाल मत करें बहुत जरूरी होने पर इसका इस्तेमाल करें।

इस कार्यक्रम में दर्पण संस्था के प्रधान कुंदन लाल भारद्वाज ,महासचिव रचना रानी ,कोषाध्यक्ष रामपाल शर्मा एग्जीक्यूटिव मेंबर डा देवकला शर्मा ,अनिल जसवाल तथा मेंबर सुधा शर्मा ,दीपक शर्मा भी उपस्थित रहे । अशोक कालिया ने बताया कहां से आ रहा है ये नशा और कौन इस नशे को बेच रहा है और कब तक हमारे नौजवान पीढ़ी कब इस नशे से बाहर निकलेगी

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -