धनबाद : झारखंड के जिले में आइआइटी आइएसएम कैंपस में एक प्रोफेसर की पत्नी का आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 41 वर्षीय शिल्पी आइआइटी आइएसएम के प्रोफेसर पवन सिंह की पत्नी थीं। पवन सिंह और उनका परिवार काॅलेज कैंपस के ब्लाॅक ए 80 के आठवें फ्लोर पर रहता है। उसी कैंपस के 15वीं मंजिल पर जाकर शिल्पी ने नीचे छलांग लगा दी।
परिजनों ने बताया कि शिल्पी पिछले कुछ वर्षों से मानसिक रूप से बीमार थीं। उनका इलाज रांची में चल रहा था। परिजन ने बताया कि घटना के समय घर में कोई नहीं था। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।