ऊना/ सुशील पंडित :शिवाजी मॉडल हाई स्कूल कुरियाला में मंगलवार को वार्षिक पारितोषित वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में कुटलैहड़ के विधायक देवेंद्र कुमार भुटटो ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। स्कूल पहुंचने पर स्कूल के चेयरमैन अखिल अग्रिहोत्री, एमडी शिव कुमार व प्रधानाचार्य नरेश कुमारी की अगुवाई में विधायक देवेंद्र भुट्टो का स्वागत किया गया। समारोह के दौरान स्कूल प्रधानार्य नरेश कुमारी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। वहीं स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर खूब तालियां बिटौरी। बच्चों ने नाटक के माध्यम से संस्कारों का महत्व बताया। वहीं बच्चों ने चंदा चमके चम-चम, एक बटा दो दो बेटे चार, नन्हा मुन्हा राही हूं सहित पंजाबी व हिमाचल नाटी पेश प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया।
समारोह में पहुंचे मुख्यातिथि विधायक देवेंद्र भुट्टो ने बच्चों पेश की गए सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना की। विधायक भुट्टो ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सुखविंदर सिंह सरकार शिक्षा के स्तर को लगातार बढ़ाने के लिए योजनाएं ला रही है। इसको लेकर राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूलों का निर्माण हर विधानसभा क्षेत्र में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का स्तर बेहतरीन करने के लिए सरकार कार्य कर रही है, ताकि राष्ट्र निर्माण में युवा अपना अहम योगदान दे सकें। समारोह के दौरान जहां विधायक ने स्कूल के मेधावियों को सम्मानित किया, वहीं स्कूल की सडक़ को पक्का करने का आश्वासन दिया। सम्मानित होने वाले बच्चों में एलकेजी कक्षा से प्रथम रही जसमीत कौर व गुरसिरत कौर, यूकेजी में नकशित कुमार व अरमान सिंह, पहली कक्षा में जानवी सैणी व जन्नत चौधरी, दुसरी कक्षा में गुरदीप कौर, तीसरी कक्षा में कशिश, उतसव व नजनी, चौथी कक्षा में राघव राणा व विश्वास ठाकुर, पांचवी कक्षा में जेसमीन ठाकुर व रितेश पंडित, छठी कक्षा में वैशाली ठाकुर, सातवीं कक्षा में मन्नत व रिताक्षी कुमारी, आठवीं कक्षा में सिमरन, नौवी कक्षा में वरूणदीप सिंह और दसवीं कक्षा में मैरिट आए अकांक्षा शर्मा, शगुन राणा, मनदीप कौर, पलक शर्मा, करनदीप, रूवल रानी, मनजोत सिंह, मुस्कान ठाकुर व सिमरनजीत कौर को सम्मानित किया। इस अवसर पर स्कूल की डॉयरेक्टर वैशाली अग्रिहोत्री, रेडक्रॉस के प्रदेश संयोजक सुरेंद्र ठाकुर, विजय डोगरा, प्रशांत राय, ओंकार कपिला, शोभित गौतम, सतविंद्र सिंह, चन्नी देवी, सुरेश शर्मा, पुजा देवी, रमना रानी, राजविन्द्र, अनु बाला, पुजा देवी, भावना शर्मा, उर्मिला देवी, सीमा देवी, चेतना शाशवत, अंकिता, चंचल देवी, शायना चौधरी व रजनी देवी स्थित अन्य उपस्थित रहे।
