Punjab Govt AD
HomeNationalगमछे से गला दबाकर Private Clinic के Compounder ने की आत्महत्या, Suicide...

गमछे से गला दबाकर Private Clinic के Compounder ने की आत्महत्या, Suicide Note बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

छपराः प्राइवेट क्लिनिक के कंपाउंडर द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। बुधवार की सुबह उसका शव क्लीनिक की छत पर मिला। पुलिस के अनुसार, युवक की मौत गले को गमछे से दबाकर हुई है। मृतक की पहचान गोपालगंज के कटेया गांव निवासी कन्हैया सिंह (28) के रूप में हुई है। कन्हैया पिछले 3 सालों से इस पॉलीक्लिनिक में स्टाफ था।

घटना शहर के पटेल छात्रावास के पास नगर थाना क्षेत्र के श्रीनंदन पथ पर मौजूद आरआर हेल्थ पॉली क्लिनिक में हुई है। कन्हैया सिंह ने आत्महत्या करने से पहले अपने फेसबुक अकाउंट पर एक सुसाइड नोट पोस्ट किया था। सुसाइड नोट स्थानीय विधायक पप्पू पांडेय से पिता की रक्षा करने की गुहार लगाई है। वहीं गर्लफ्रेंड ने कहा है कि सुसाइड से पहले उन दोनों के बीच लड़ाई हुई थी।

कन्हैया कुमार ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि, मेरे प्रिय माता-पिता, मुझे माफ कीजिये, मैं स्वस्थ नहीं हूं। इसलिए मैं इस दुनिया को छोड़कर जा रहा हूं। आपके जैसा माता-पिता सबको मिले। मेरे अकाउंट में 1 लाख 90 हजार रुपए जमा हैं। मेरे ऊपर किसी का कर्ज नहीं है। मैं अपने मामा जी से उनका ध्यान रखने की कामना करता हूं। हमारे विधायक अमरेंद्र कुमार पांडे से अपने माता पिता कि रक्षा चाहता हूं, मेरे यहां के विधायक जी बहुत दयालु हैं।

सुसाइड के बाद क्लिनिक में कन्हैया के साथ काम करने वाले लोगों ने बताया कि, कन्हैया के घर वाले गोपालगंज में रहते हैं। वो क्लिनिक में ही रहता था। सुसाइड से पहले उसकी गर्लफ्रेंड का फोन क्लिनिक के नंबर पर आया था। उसने बताया था कि, दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ है और वह फोन नहीं उठा रहा है। इसके बाद कर्मचारियों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। कन्हैया का मेन गेट बंद होने के कारण यह साफ हो गया कि वह परिसर के अंदर ही है।

क्लिनिक के साथियों ने कन्हैया की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। सीसीटीवी में दिखा कि कन्हैया हाथ में गमछा लिए हुए छत की ओर जा रहा है। इसके बाद सभी कर्मचारी छत की ओर भागे। छत पर पहुंचने के बाद सभी दंग रहे गए। उन्होंने देखा कि कन्हैया की लाश बालू के पास पड़ी है। उसके गले में गमछा भी बंधा हुआ था। क्लिनिक की तरफ से इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल को घेरकर सबूत जुटाए और जांच के लिए नमूने जमा किए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -