Punjab Govt
HomeHimachalआई टी आई बंगाणा में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले...

आई टी आई बंगाणा में 9 जनवरी को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

ऊना/ सुशील पंडित : जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र के राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में 9 जनवरी 2023को प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेले का आयोजन किया जा रहा है।इस में 5वीं से 12वीं कक्षा तक पास,कौशल प्रशिक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त आई टी आई पास डिप्लोमा एंव डिग्री धारक योग्यता प्राप्त इच्छुक अभियार्थी जो अप्रेंटिसशिप प्रषिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं। उपरोक्त मेले में उपस्थित हो कर अपना रजिस्ट्रेशन करवायें।

इस मेले में जिला एवं जिला के बाहर के विभिन्न औधोगिक ईकाईयां अपने पास अप्रेंटिसशिप प्रशिक्षु रखने हेतु उपस्थित रहेंगी। अत. निवेदन है कि ऊना जिले के उपरोक्त 5वीं से 12वीं पास आई टी आई,प्रमाण पत्र धारक, स्किल ट्रेनिंग प्राप्त, डिग्री डिप्लोमा धारक अभियार्थी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सीखने के साथ साथ कमाने का सुनहरा मौके का लाभ उठाएं।यह जानकारी औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने दी तथा सभी युवाओं को इस में बढ़चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया है।
 

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -