Punjab Govt Advertisement
HomeBreaking Newsचलती ट्रेन से गर्भवती महिला को फेंका, आरोपी गिरफ्तार

चलती ट्रेन से गर्भवती महिला को फेंका, आरोपी गिरफ्तार

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

नई दिल्ली : कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक आरोपी ने अपनी पत्नी को जान से मारने की कोशिश की है। पुलिस पूछताछ में घटना की हैरान करने वाली वजह सामने आई है। राजस्थान के कोटा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। कोटा जीआरपी ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैजो अपनी पत्नी को जान से मारना चाहता था। आरोपी ने ट्रेन से सफर के दौरान अपनी पत्नी को ट्रेन से धक्का दे दिया।

जिससे उसकी मौत हो जाए और यह मामला एक दुर्घटना लगे।  हालांकि ट्रेन से धक्का देने के बाद भी पत्नी बच गई। इस हादसे के बाद पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने बताया कि उसके गर्भ में पल रहे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने गहन जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जीआरपी नरेश कुमार शर्मा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस उप अधीक्षक जीआरपी वृत कोटा चांदमल सिंगारिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दिया  इस मामले में पुलिस आरोपी इमरान खान निवासी जगमोता पुलिस थाना चौथ का बरवाडा, जिला सवाई माधोपुर को गिरफ्तार कर लिया है जांच में सामने आया कि आरोपी पति इमरान ने पत्नी शगुफ्ता को धोखो से ट्रेन से धक्का दे दिया जिससे यह दुर्घटना लगे और वह बच निकले। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और पत्नी बच गई

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt Advertisement

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -