Punjab Govt AD
HomePolitical News: मोहिंदर भगत के कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में उनके...

Political News: मोहिंदर भगत के कैबिनेट मंत्री बनने की खुशी में उनके परिवार ने मनाया जश्न। पिता भगत चुन्नी लाल का दिल छू लेने वाला बयान, Watch VIDEO

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब, (जालंधर): पंजाब सरकार के मंत्रिमंडल में आज बड़ा बदलाव होने जा रहा है। दरअसल, आज 5 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया जा रहा है। वहीं उपचुनाव जीतकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की झोली में डालने वाले मोहिंदर भगत को 71 दिन बाद सीएम की ओर से रिटर्न गिफ्ट दिया गया है। वहीं आज मोहिंदर भगत को कैबिनेट रैंक मिलने से पहले परिवार में खुशी का माहौल पाया जा रहा है। इस दौरान परिजनों द्वारा एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर बधाई दी जा रही है।

Highlights:

  • मुख्य बातें: मोहिंदर भगत के कैबिनेट मंत्री बनने से परिवार में खुशी का माहौल। पिता ने व्यक्त की खुशी और मुख्यमंत्री भगवंत मान को धन्यवाद दिया।
  • परिवार का जश्न: कैबिनेट रैंक मिलने पर परिवार ने मिठाई बांटकर बधाई दी। चंडीगढ़ जाने की तैयारी।
  • भविष्य की योजनाएं: संभावित विभागों के बारे में चर्चा।

आज शाम को कैबिनेट मंत्रियों की शपथ को लेकर परिवार कुछ देर में चंडीगढ़ के लिए रवाना हो रहा है। महेंद्र भगत के कैबिनेट मंत्री बनने से पहले पिता भगत चुन्नी लाल का बयान सामने आया है। पिता ने कहा कि उनका सपना पूरा हो गया है। उन्होंने कहा कि उनका भी यही सपना था कि वह जीते जी अपने बेटे को कैबिनेट मंत्री बनता देखें। उन्होंने बताया कि परिवार में काफी खुशी का माहौल पाया जा रहा है।

पिता ने कहा कि जैसे ही मोहिंदर भगत कैबिनेट रैंक लेकर वापस जालंधर लौटेंगे तो उनका फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया जाएगा। इस दौरान भगत चूनी लाल ने मुख्यमंत्री भगवंत मान का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि सीएम मान ने चुनाव से पहले जो वादा किया था, उसे उन्होंने बहुत जल्दी पूरा कर दिया है।
वहीं कहा जा रहा है कि मोहिंदर भगत को स्थानीय निकाय मंत्री या खेल विभाग का मंत्री का पद दिया जा सकता है।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -