HomeBreaking Newsपुलिसकर्मी के 2 साल के बेटे पर 5 कुत्तों ने किया हमला

पुलिसकर्मी के 2 साल के बेटे पर 5 कुत्तों ने किया हमला

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

उत्तर प्रदेश: बाराबंकी जिले में गणतंत्र दिवस समारोह के बाद एक दर्दनाक हादसा हो गया. यहां पुलिस लाइन में एक पुलिसकर्मी के दो साल के बच्चे को पांच खुंखार कुत्ते घसीटकर ले गए. फिरे उसे काफी देर तक नोंचते-काटते रहे. जब मासूम की चीख-पुकार उसके पिता और अन्य पुलिसकर्मियों ने सुनी, तब जाकर किसी तरह कुत्तों को भगाया गया. उन लोगों ने फिर घायल मासूम को आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया है. 

जानकारी के मुताबिक, 26 जनवरी के दिन गौरव तिवारी अपने दो साल के बेटे अथर्व को गणतंत्र दिवस समारोह दिखाने के लिए आए थे. इसी दौरान वह अपने बच्चे के साथ थाने पहुंचे और अंदर किसी काम से चले गए. तभी अथर्व खेलता हुआ थाने के बाहर आ गया और पांच खूंखार कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया. इस घटना के बाद से पुलिस लाइन में रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार काफी डरे हुए हैं. क्योंकि यहां काफी बड़ी संख्या में आवारा कुत्ते रहते हैं और आए दिन किसी न किसी पर हमला कर देते हैं.

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -