Punjab Govt AD
HomeBreaking Newsसिद्धू मूसेवाला को पुलिसकर्मी ने बताया आतंकी, देखें वीडियो

सिद्धू मूसेवाला को पुलिसकर्मी ने बताया आतंकी, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

वीडियो वायरल होने पर सरकार ने दिए जांच के आदेश

जमशेदपुर : झारखंड के जमशेदपुर में एक पुलिसकर्मी ने दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला को आतंकी कह दिया। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कहा है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। दरअसल, जमशेदपुर से एक पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में पुलिसकर्मी एक बाइक सवार को रोकता है और sic लगता है। वीडियो में देखा जा सकता है, ‘पुलिसकर्मी उस बाइक सवार को फटकारते हुए कहता है कि इसको तुम आइडियल मान रहे हो। सिद्धू मूसेवाला को, जो कि आतंकवादी है।

दरअसल उस लड़के की बाइक पर दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की तस्वीर लगी हुई थी। वहीं पुलिस वाला उस लड़को को बिना हेलमेट बाइक चलाने पर भी टोकता दिखाई देता है। लेकिन पुलिसकर्मी की एक लाइन सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिस वजह से अब वो जांच के घेरे में हैं। लेकिन सिद्धू मूसेवाला को आतंकवादी कहने वाले झारखंड पुलिस अधिकारी भूषण कुमार ने अपने बयान पर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि वह मूसेवाला की पृष्ठभूमि से अनजान थे, लेकिन अब उन्हें अहसास हुआ है कि सिद्धू एक महान आत्मा थे। अधिकारी ने मूसेवाला के माता-पिता से भी माफी मांगी है।

इस वीडियो के वायरल हो जाने के बाद जमशेदपुर पुलिस ने कहा है कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच के आदेश दे दिए गए हैं। एसएसपी जमशेदपुर प्रभात कुमार ने फोन पर आजतक से बात करते हुए कहा कि दोषी अधिकारी के खिलाफ जांच चल रही है। बता दें कि 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में शाम के वक्त सिंगर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला की हत्या ऐसे वक्त में हुई थी जब कुछ दिनों पहले ही पंजाब पुलिस ने उनके सुरक्षा वापस ली थी। हत्याकांड के कुछ देर बाद ही कनाडा में बैठे गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। दरअसल गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के साथ मिलकर मूसेवाला की हत्या की साजिश रची थी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -
Punjab Govt AD

Latest News

- Advertisement -
- Advertisement -