ऊना/ सुशील पंडित : सरकार व जिला पुलिस के साथ साथ नशे के खिलाफ हरोली पुलिस की जंग लगातार जारी है । हरोली पंजाब के साथ सटा होने के कारण स्मगलरों व नशेडियों के निशाने पर भी रहता है परतु हरोली पुलिस भी लगातार सजग होकर कर्मठता से नशे के खिलाफ अभियान छेडे हुए है । इसी कडी मे नशे के व्यापारियों को पकड़ने के साथ साथ स्कूली बच्चों व कालेज तथा आईटीआई के वच्चों को नशे के खिलाफ शिक्षित करने का जिम्मा भी हरोली पुलिस वाखूवी निभा रही है ।
इसी कडी में आज पुलिस थाना हरोली की टीम थाना प्रभारी के नेतृत्व में सीनियर सकेंडरी स्कूल सलोह पहुची व *पुलिस की पाठशाला* कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों , ट्रैफिक रूल्स तथा साईबर क्राईम से बचने के तरीकों का पाठ पढाया । इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य, अध्यापक वर्ग , सलोह के प्रधान श्री अनिल जसवाल भी मौजूद रहे । थाना प्रभारी ने वच्चों को बताया कि कैसै इस उम्र मे जिज्ञासा वश या दोस्तों के वोलने पर या टैंशन मे आकर युवा नशे की चपेट मे आ रहा है । कैसै नया नशा चिट्टा अपनी पहुंच हर हल्के तक पहुचा रहा है व हमें कैसे इस नशे से बचना है । चिट्टे को तो थाना प्रभारी ने नशा नही मौत की संज्ञा दी । हरोली पुलिस लगातार स्कूल व कालेज में जाकर युवा शक्ति को नशे से बचाने के मकसद से शिक्षित कर रही है जिसमें जनता का भी सहयोग मिल रहा है ।
