ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ने पांच अलग-अलग मामलों में 45 बोतल अवैध देसी शराब पकड़ी है और एचपी एक्साइज एक्ट के तहत विभिन्न थानों में मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। बीती देर शाम के समय एसआई कुलदीप कुमार, प्रभारी पुलिस चौकी शहर ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान होम गार्ड कार्यालय ऊना के पास गुलजारी लाल(44) पुत्र सरदारी लाल निवासी ऊना के कब्जे से 12 बोतल देसी शराब वीआरवी संतरा बरामद कर एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं दूसरे मामले में स0उपनि0 राकेश कुमार आईओ पुलिस चौकी सन्तोंषगढ़ पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान संतोषगढ़ में भट्ठल कारखाना के पास राजू(31) पुत्र दाहु निवासी गांव रमोपुर तहसील नौगढ जिला सिदार्थनगर उतर प्रदेश के कब्जे से आठ बोतल देसी शराब सुपर संतरा बरामद कर एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना सदर ऊना में मामला दर्ज किया है।
इसी कड़ी में पुलिस थाना टाहलीवाल के एएसआई संजय शर्मा पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान बाथू में मणि कुमार पुत्र मुसाफिर बिंद निवासी वरहपुर बिंद टोली , मोकामेह पटना विहार हाल रिहायश झुंगी झोपड़ी वाथू तह0 हरोली के कब्जे से आठ बोतल देसी शराब सुपर संतरा बरामद कर एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना टाहलीवाल में मामला दर्ज किया है।
वहीं पुलिस थाना अम्व के एएसआई रणजीत सिंह पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव कुठियाड़ी में महिन्द्र पाल पुत्र प्रीतम चन्द निवासी गांव नक्की डा0 ठठल त० अम्व जिला ऊना के कब्जे से दस बोतल देसी शराब वीआरवी सन्तरा बरामद कर एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना अम्ब में मामला दर्ज किया है।
इसी कड़ी में पुलिस थाना गगरेट के एसआई रमेश कुमार प्रभारी पुलिस थाना गगरेट जिला ऊना पर आधारित पुलिस टीम ने गश्त के दौरान गांव गुगलैहड़ के नजदीक अवतार सिंह पुत्र पूर्ण सिंह निवासी गांव बढेड़ा राजपूतां तहसील घनारी जिला ऊना के कब्जे से सात बोतल देसी शराब वीआरवी सन्तरा बरामद कर एचपी एक्साइज एक्ट के तहत पुलिस थाना गगरेट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
